“एलोपैथी में नामुमकिन इलाज, पर आयुर्वेद कहता है: ये गलतियाँ छोड़ो, जिंदगीभर नहीं बनेगी शुगर! जानें कैसे बचें किडनी, लिवर और हार्ट अटैक के खतरे से”
डायबिटीज: जिसे कहते हैं ‘साइलेंट किलर’, पर आयुर्वेद की ये टिप्स दिलाएंगी निजात
डायबिटीज आज हर घर की कहानी बन चुकी है। एलोपैथी के मुताबिक, इसका कोई इलाज नहीं, लेकिन आयुर्वेद मानता है कि “बीमारी बनने ही न दें”। शुगर सिर्फ ब्लड ग्लूकोज नहीं, बल्कि किडनी फेल, लिवर डैमेज, हार्ट अटैक और यहाँ तक कि नपुंसकता जैसी समस्याओं की जड़ है। समय रहते जान लें इसके लक्षण और बचाव के उपाय:
डायबिटीज के संकेत:
- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- रात को बार-बार पेशाब आना और प्यास लगना
- भूख बढ़ना, पर पाचन खराब रहना
- पैरों में झनझनाहट या जलन
- थकान, नींद न आना और चिड़चिड़ापन
- शरीर का वजन गिरना और ताकत की कमी
क्यों बनती है शुगर? आयुर्वेद बताता है मुख्य कारण
- गर्म तासीर वाला खाना: ताजा भोजन की जगह गरमागरम खाने से बढ़ती है
- शरीर की अंदरूनी गर्मी।
- बाजार के मैदे का आटा: मोटा पिसा हुआ आटा (गेहूं+चना+जौ) ही है सेहतमंद।
- दिन में सोना और रात में जागना: नींद का गड़बड़ शेड्यूल बनाता है डायबिटीज।
- खाने के बाद मीठा: भोजन के बाद मीठा खाना है खतरनाक, बेहतर है खाने से पहले थोड़ा गुड़ लें
- गुस्सा और तनाव: मन की शांति ही है आयुर्वेद का पहला नियम।
बचाव के 5 सूत्र: आयुर्वेद की सीख
- सुबह-शाम 4 से 9 बजे के बीच ही करें भोजन।
- देसी घी को बनाएँ दोस्त, रिफाइंड ऑयल को कहें बाय-बाय।
- रात 9 बजे तक सो जाएँ और दिन में न लें झपकी।
- भोजन के बीच में पिएँ पानी, पर गिलास भरकर नहीं।
- मौसमी सब्जियों और स्थानीय फलों को दें प्राथमिकता।
विशेषज्ञ की सलाह: “डायबिटीज को प्रमेह कहता है आयुर्वेद। अगर शरीर में वात-पित्त का संतुलन बना रहे, तो ये बीमारी छू भी नहीं सकती। जरूरत है तो बस जीवनशैली में संयम की!”
जय भारत, जय भारती! स्वस्थ भारत की ओर एक कदम…