सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना शरीर का संकेत, इसे नजरअंदाज न करें
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सांस फूलना, चलते समय घबराहट महसूस होना या थोड़ी-सी मेहनत के बाद थकान को अक्सर लोग सामान्य कमजोरी मानकर टाल देते हैं। लेकिन शरीर में बार-बार दिखाई देने वाले ऐसे संकेतों को समझना जरूरी है। विशेषकर यदि सीढ़ियां चढ़ते समय सांस अधिक फूलती है, सीने में असहजता होती है, चक्कर आते हैं या धड़कन असामान्य महसूस होती है, तो समय रहते चिकित्सकीय जांच कराना महत्वपूर्ण है।









