Insomnia (अनिद्रा) का आयुर्वेदिक इलाज – नाड़ी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य जी से जानिए नींद न आने का घरेलू समाधान
आज के समय में अनिद्रा (Insomnia) यानी नींद न आने की समस्या केवल बुज़ुर्गों में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। इसे हिंदी में अनिद्रा या निद्रानाश कहते हैं। कई लोग इसे अवसाद (Depression) या तनाव (Stress) से जोड़कर देखते हैं। सच तो यह है कि अनिद्रा सिर्फ एक साधारण समस्या नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ है।
