ब्लड शुगर और बीपी का बार-बार हाई-लो होना: जानिए असली कारण और आयुर्वेदिक समाधान
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में डायबिटीज (शुगर), ब्लड प्रेशर (बीपी), सर्वाइकल और पाचन से जुड़ी समस्याएं हर घर की कहानी बन गई हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि आजकल मरीजों का ब्लड शुगर और बीपी अचानक हाई या लो होने लगा है। लोग लगातार दवाइयां खाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी आराम नहीं मिलता।
